आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर की गई आमसभा

आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर की गई आमसभा

संक्षेप:

रामगढ़, प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर की गई आमसभाआंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर की गई आमसभाआंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर की गई आमसभाआं

Nov 08, 2025 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के धोबा पंचायत अंतर्गत कुशमाहा गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कुशमाहा बदरा में पंचायत की मुखिया ज्योति देवी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। आमसभा में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि कुशमाहा आंगनबाड़ी केंद्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। बीडीओ ने बताया कि 18 वर्ष से 35 वर्ष की महिलाओं का ही आंगनबाड़ी सेविका के पद पर चयन किया जाएगा। इस आंगनबाड़ी केंद्र में आदिवासी महिला का ही सेविका पद पर चयन किया जाएगा। मौके पर सेविका पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन जमा किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आदिवासी बाहुल्य आंगनबाड़ी केंद्र होने के कारण पिछड़ी जाति की आवेदिका मीडिया कुमारी, सविता कुमारी, जुली कुमारी एवं चांदनी कुमारी का आवेदन रद्द कर दिया गया। वहीं शांति मरांडी, मकु मुर्मू एवं पकु मरांडी की उम्र 35 वर्ष से अधिक होने के कारण इन सभी का आवेदन रद्द कर दिया गया। सुनीता मुर्मू एवं सुष्मिता हेंब्रम ने भी आवेदन के साथ निवासी प्रमाण पत्र नहीं जमा किया, जिसके कारण उसका आवेदन भी रद्द कर दिया गया। चार महिला ज्योति टुडू, पानमुनि किस्कु, पुष्पा हांसदा एवं निमाती मुर्मू का आवेदन सभी प्रकार से सही पाया। इन चारों आवेदक में निमाती मुर्मू की शैक्षणिक योग्यता सबसे अधिक स्नातकोत्तर पाई गई। उन्हें 42 अंक प्राप्त हुआ। इसी आधार पर निमाती मुर्मू का सेविका पद पर चयन किया गया। बीडीओ ने बताया कि बाद में निमाती मुर्मू को आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयन से संबंधित प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बता दें कि विगत दिनों उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की मौत हो जाने के कारण यहां सेविका पद रिक्त था। इस दौरान मुखिया ज्योति देवी, विभाग के प्रखंड समन्वयक अपर्णा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। फोटो-7दुमका-216, कैप्सन- शुक्रवार को रामगढ़ में आयेाजित आमसभा में शामिल पदाधिकारी