Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsSchool Conditions in Jhikra Panchayat Raise Concerns Mukhiya Requests Action
शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा पर मुखिया ने बीईईओ को लिखा पत्र

शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा पर मुखिया ने बीईईओ को लिखा पत्र

संक्षेप:

काठीकुंड, प्रतिनिधि। शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा पर मुखिया ने बीईईओ को लिखा पत्रशिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा पर मुखिया ने बीईईओ को लिखा पत्रशिक्षा व्यवस्

Sep 03, 2025 04:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

काठीकुंड, प्रतिनिधि। झिकरा पंचायत की मुखिया एलबीना मुर्मू ने पंचायत क्षेत्र के स्कूलों की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता की। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालयों के सुचारू संचालन के पहल की मांग की। प्रखंड मुख्यालय में विभाग के प्रतिनिधि को मुखिया में आवेदन सौंपा। मुखिया ने कहा कि पंचायत के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी, शौचालय और स्वच्छ पेयजल सुविधाओं का अभाव, बोरिंग धस जाने, बेंच - डेस्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का जिक्र किया गया है। विद्यालयों के छत जर्जर होने के कारण जान जोखिम में डाल कर स्कूल चलाया जा रहा है। विद्यालयों की साफ-सफाई और अनुशासन पर नियमित निरीक्षण नहीं होने से शिक्षा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आग्रह किया है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो, ताकि पंचायत क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल मिल सके। फोटो संख्या-13-प्रखंड मुख्यालय में मांग पत्र सौंपती मुखिया