
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नप सफाई कर्मचारी
झारखंड के दुमका में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह कदम उठाया...
दुमका। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका के बैनर तले शुक्रवार को जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम एवं जिला मंत्री विजय कुमार दास के नेतृत्व में सफाई कर्मी नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कहा कि सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं। हम नहीं चाहते हैं दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार पर हड़ताल में रहे। परंतु हड़ताल में जाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने मजबूर किया हैं। कहा कि हमारा एक ही मांग हैं दुर्गा पूजा त्यौहार से पहले लंबित बकाया मानदेय दिया जाए।
जो नगर परिषद प्रशासन के द्वारा यह मांग पूरा किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर एक महीना पूर्व एक आवेदन दिए थे की दुर्गा पूजा त्यौहार के मध्य नजर रखते हुए सफाई कर्मियों का लंबित बकाया मानेदय भुगतान किया जाए। परंतु मांगों पर विचार नहीं किया गया। जिसके कारण सफाई कर्मी ने हड़ताल किया। कहा जब तक हमारी मांग पुरी नहीं होती हैं तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल में सनी हरि, अमर हरि, सुजीत हरि, उमेश हरि, रोहित हरि, विनोद हरि सहित काफी संख्या में सफाई कर्मी शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




