
धनतेरस की रात शहर की दो दुकानों से हजारों की चोरी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
संक्षेप: दुमका में धनतेरस की रात बदमाशों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की। भगत एंड कंपनी की दुकान से 3200 रुपए और मुस्कार ड्रेसेज से 10,000 रुपए के कपड़े चुराए गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस...
दुमका। धनतेरस की रात बदमाशों ने शहर के दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी की और रेडिमेड कपड़ों को उड़ा लिए। दोनों दुकानदारों ने रविवार को नगर थाना की पुलिस को चोरी की सूचना दी है। बदमाश चोरी करने के बाद ताला तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले सामान को दुकान के पास ही छोड़ गए। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले टीन बाजार चौक में भगत एंड कंपनी की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के ताला को तोड़ा। दुकान के दो ताला तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए और सारे कीमती सामान छोड़कर केवल काउंटर के अंदर रखे 32 सौ रुपया लेकर चले गए।

रविवार की सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो तुरंत मालिक दिवाकर भगत को सूचित किया। दिवाकर ने बताया कि चोरों ने पूरे दुकान की तलाशी ली और फिर नगद लेकर भाग गए। इस संबंध में नगर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। दुकानदारों ने थाना की पुलिस को आवेदन भी दिया है। बदमाशों ने सुबह करीब तीन बजे आजिम गली में मुस्कार ड्रेसेज के दुकान का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपए के कपड़े को चुरा लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कमरे में कैद भी हो गई। इसमें एक व्यक्ति झोले में जिंस के जैकेट आदि लेकर दुकान से निकल रहा है। दुकान मालिक फैजान अली ने बताया कि सारे कीमती कपड़े दूसरी जगह रख दिया था, केवल जैकेट ले जाना भूल गए थे। चोरों ने ताला तोड़ने के लिए लोहे की जिस छड़ का इस्तेमाल किया है, वह ट्रैक्टर का डाला खोलने में उपयोग होती है। घटना से पहले दुकान के बाहर से नगर परिषद का एक ट्रैक्टर पार हुआ था। चोर लोहे का सारा सामान भी छोड़ गए। नगर थाना को आवेदन दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है। नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि बाजार के आसपास का ही एक युवक है,जो चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसकी पहचान हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




