Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsRobbery at Shrawan Jewelers Thieves Break In Steal Gold and Silver Worth Lakhs
दुस्साहस : थाना से सटे श्रवण ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

दुस्साहस : थाना से सटे श्रवण ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

संक्षेप:

सरैयाहाट में श्रवण ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने दीवार काटकर लाखों का सोने-चांदी का आभूषण चुरा लिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया है। दुकान के मालिक ने लगभग 3 लाख रुपये की चोरी की सूचना दी।

Jan 16, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना परिसर से ठीक सटे चौक से बाजार रोड स्थित श्रवण ज्वेलर्स दुकान में बीते बुधवार को चोरों ने दीवार काटकर का लाखों का सोने चांदी का आभूषण चोरी कर ले भागा। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी के कैमरा को तोड़ दिया। चोरों ने कैमरे का डीवीआर को भी अपने साथ ले गया।‌ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की नींद उड़ गई। मामला पुलिस स्टेशन से सबसे नजदीक की है। चोर ने इस बार पुलिस की रात्रि गस्ती व पुलिस की सक्रियता को चुनौती देने का काम किया है। पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमित कश्यप, हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव, सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव सहित दुमका से आए खोजी कुत्ता, टेक्निकल सेल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया।

पुलिस आसपास चारों ओर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। दुकानदार तितमो गांव के श्रवण कुमार ने बताया कि वह अपना ज्वेलर्स दुकान जब खोलने सुबह करीब 9 बजे आया तो देखा कि दुकान के एक तरफ का दिवाल में सेंधमारी किया गया है।‌ दुकान के अंदर देखा कि दुकान का समान इधर -उधर बिखरा पड़ा है। तिजोरी टुटा व खुला पड़ा है और दुकान का सभी सोने चांदी का आभूषण गायब है। इस संदर्भ में पिड़ित दुकानदार ने अपने आवेदन में बताया है कि उसके दुकान से लगभग 3 लाख रुपए कीमत के आभूषण की चोरी हुई है। हलांकि चर्चा है कि चोरी ज्यादा की हुई है दुकानदार इसे छुपा रहे हैं। बहरहाल यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी वास्तव में कितनी की हुई है। डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व टेक्निकल सेल की टीम भी जांच के लिए पहुंची घटना की सूचना पर जरमुंडी एसडीपीओ अमित कश्यप, सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव, हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव जांच पड़ताल के लिए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो थी ही। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व टेक्निकल सेल की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। सभी टीमें अपने-अपने तरीके से पूरी बारिकी से हर एक छोटी-बड़ी बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का दावा ही कि कई अहम सुराग पुलिस को हाथ लगी है। मामले की जल्द ही खुलासा कर दी जाएगी। इधर पुलिस ने इंडियन बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी को खंगाला है। पुलिस को घटना स्थल के ठीक बगल एक आम के पेड़ के नजदीक से पुलिस ने एक शराब की बोतल, ग्लास व लाइटर भी मिला है।‌ चोरी की घटना को लेकर टेक्निकल सेल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड को जांच के लिए बुलाया गया था। पुलिस भी गहन जांच पड़ताल में जुट गई है। कई सुराग मिले हैं जिस पर पुलिस का अनुसंधान चल रहा है। जल्द ही अपराधी पकड़ा जएगा। अमित कश्यप एसडीपीओ, जरमुंडी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;