पारदर्शिता के लिए पीडीएस दुकानों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा : उपायुक्त

पारदर्शिता के लिए पीडीएस दुकानों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा : उपायुक्त

संक्षेप:

दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, और धान अधिप्राप्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पारदर्शिता, गति और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नमक वितरण में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया।

Dec 10, 2025 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), खाद्यान्न आपूर्ति, ग्रीन कार्ड, नमक वितरण, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना तथा एनएफएसए अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पीडीएस दुकानों की लगातार जांच कर राशन वितरण में पारदर्शिता और गति बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं गोदामों में एग्जॉस्ट फैन, सीसीटीवी कैमरा, लाइट आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राशन वितरण को लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें तथा धोती-साड़ी सभी योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नमक वितरण में धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वितरण करने को कहा गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति कार्य सफलतापूर्वक संचालित किए जाने तथा केंद्र संचालन से जुड़े सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैक्स केंद्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए धान अधिप्राप्ति से संबंधित कार्य संपादित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को किसानों को धान निबंधन के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।