Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsReview Meeting on Development Schemes in Raneshwar Block
बीडीओ ने किया प्रखंड में संचालित योजना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक

बीडीओ ने किया प्रखंड में संचालित योजना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक

संक्षेप:

रानेश्वर प्रखंड में बुधवार को योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मजदूरों की ई केवाईसी और श्रम दिवस सृजन को पूरा करने के निर्देश दिए। आवास योजना के तहत तृतीय किश्त का भुगतान किया गया। पंचायत सचिवों को योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया।

Jan 08, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड में संचालित योजना कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में मजदूरों की शत प्रतिशत ई केवाईसी एवं श्रम दिवस सृजन एवं अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने को लेकर ग्राम रोजगार सेवक को निर्देश दी गई। आवास योजना के तहत अबुआ आवास एवं पीएम जनमन योजना के तहत तृतीय किश्त भुगतान किया गया। वहीं वैसे योजना को जल्द पूर्ण कराने की निर्देश पंचायत सचिव को दी गई। अपनार अतो कामी कार्यक्रम के तहत प्रखंड के दो पंचायत को चिह्नित की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें से बांसकुली एवं धानभाषा पंचयात में शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर आयोजन को लेकर संबंधित पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं जेएसएलपीएस को कार्रवाई की निर्देश दी गई। निर्माणाधीन पोषण बाटिका को जल्द पूरा करने की निर्देश पंचायत सचिवों एवं कनीय अभियंता को दी गई। जबकि पंचायत बार शत प्रतिशत कंबल वितरण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय को सौंपने की निर्देश पंचायत सचिव को दी गई। जबकि लघु सिंचाई के तहत जल निकाय की सर्वे कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने की निर्देश रोजगार सेवक को दी गई। बैठक में मनरेगा बीपीएम, सभी पंचायत सचिव, जेई, प्रधान सहायक, समन्वयक समेत अन्य मौजूद थे।