प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Oct 30, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

रानेश्वर में बुधवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। बैठक में पीएम आवास, अबुआ आवास और जनमन आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। पंचायत सचिव को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बिरसा सिंचाई कूप योजना की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई।

प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर बीडीओ ने की बैठक

रानेश्वर। प्रखंड सभागार में बुधवार की इलाके में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान अबुआ आवास, पीएम आवास, पीएम जनमन आवास योजना की निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। साथ लक्ष्य के अनुरूप योजना कार्य को पूर्ण करने की निर्देश सबंधित पंचायत सचिव को दी गई। बैठक में 15 वीं वित्त आयोग से ली गई योजना पूर्ण होने की स्थिति में रॉयल्टी एवं मजदूरी शेष काटकर संबंधित विभाग को राशि हस्तांतरण करने की निर्देश दी गई। जबकि बिरसा सिंचाई कूप संबर्धन योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति नगण्य पाया गया।

बीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट किया। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने की निर्देश पंचायत सचिव को दी गई। मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, बीपीओ, आवास समन्वयक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;