खराब जल मीनार व चापाकल को 15 दिनों के अंदर कराएं मरम्मत : डीडीसी

Mar 13, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने गोपीकांदर में 15 वीं वित्त मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत खर्च बढ़ाने और खराब जल मीनारों की मरम्मत का निर्देश दिया। पंचायत सचिवों के देर से पहुंचने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। सभी प्रखंड कर्मी बैठक में शामिल हुए।

खराब जल मीनार व चापाकल को 15 दिनों के अंदर कराएं मरम्मत : डीडीसी

गोपीकांदर, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त दुमका अनिकेत सचान ने प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में गुरुवार को 15 वीं वित्त मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें आवास पीएमजनमन योजना का 15 वीं वित्त में खर्च बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया। प्रखंड के टाईजोड़, सुरजुडीह एवं मूसना पंचायत में जल्द से जल्द उपलब्ध राशि को खर्च करने का निर्देश दिया। जन जीवन मिशन को छोड़कर बाकी सभी खराब जल मीनार एवं खराब चापाकल को 15 दिनों के अंदर मरम्मत करने तथा पहाड़िया बहुल गांवों में खराब जल मीनार को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया।

कहा सभी पंचायतों में कचड़ा प्रबंधन हेतु ट्राई साईकिल गाड़ी दिया गया। जिससे प्लास्टिक कचड़ा गांव से जमा कर चिन्हित स्थल पर जमा करने का निर्देश दिया। मनरेगा की सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। किसी भी विद्यालय में महिला शौचालय नहीं बना है या खराब पड़ा है तो उसे जल्द से जल्द बनाने तथा मरम्मत करने का निर्देश दिया।वहीं पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, विशेश्वर महतो तथा जनार्दन मंडल के बैठक में देरी से पहुंचने पर कारवाई करते हुए अगले आदेश तक वेतन बंद रखने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर समीक्षा बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी, बीपीओ प्रणव कुमार, जन सेवक विशाल कुमार, आवास समन्वयक समीरन मंडल, सहायक अभियंता सलीम मरांडी, कनीय अभियंता मनोज टुडू, पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, विशेश्वर महतो, जनार्दन मंडल सहित सभी प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।