ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका26 से राजस्व उप निरीक्षक भी जाएंगे हड़ताल पर

26 से राजस्व उप निरीक्षक भी जाएंगे हड़ताल पर

झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक बुधवार को खुटाबांध स्थित संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष सोकोल टुडू की अध्यक्षता में किया...

26 से राजस्व उप निरीक्षक भी जाएंगे हड़ताल पर
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 22 Nov 2018 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक बुधवार को खुटाबांध स्थित संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष सोकोल टुडू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 26 नवम्बर को अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में 7 मार्च 2017 को झारखंड सरकार एवं संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते को पूर्णत: लागू करने की मांग की। जिसमें राजस्व उपनिरीक्षकों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400 करना, राजस्व सेवा प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करना, राजस्व उपनिरीक्षकों का लम्बित प्रोन्नति शीध्र देने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पदों पर वरीयता एवं 50 प्रतिशत सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से प्रोन्नति का लाभ देने, सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अनुभव 5 वर्ष निर्धारित करना, लैपटॉप एवं नेट खर्च देना, क्षेत्र भ्रमण के लिए दो पहिया वाहन उपलब्ध करना, हल्का इकाई का पुनर्गठन करना आदि मांग शामिल है। बैठक में सुधीर कुमार तिवारी, सोकोल टुडू, संजय राउत, बुनेश्वर प्रसाद सिंह, राम टुडू, सीताराम टुडू, महेन्द्र मड़िया, रामजित सिंह, विभाष कुमार तिवारी, मो. अफलज, सरोज कुमार वाजपेयी, ओम प्रकाश साह, धनेश्वर मोहली, राजेश कुमार बाजपेयी, कंचन धड़ई, सुधांशु कुमार, प्रह्लाद पंडित, जय कुमार मिश्रा आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें