वन विभाग ने मंझलाडीह जंगल से रात में किया भालू का रेस्क्यू
शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने मंझलाडीह के पास जंगल से एक भालू को रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन रहे भालू की सूचना मिलने पर रेंजर के नेतृत्व में टीम ने सावधानी से सर्च अभियान चलाया। भालू को सुरक्षित पकड़कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देर रात मंझलाडीह के समीप जंगल से एक भालू को रेस्क्यू किया है। वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि जंगल में एक भालू भटक रहा है और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकता है।सूचना मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी से सर्च अभियान चलाया और देर रात जंगल के अंदर से भालू को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए भालू को प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


