
गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां ससमय करें पूरा : डीडीसी
-पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठकगणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां ससमय करें पूरा
दुमका, प्रतिनिधि।गणतंत्र दिवस 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। बैठक में आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर रंग-रोगन, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि समारोह के दौरान स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बना रहे।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक साज-सज्जा, आवश्यक साइनेज के अधिष्ठापन तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन संकेतों की व्यवस्था करने को कहा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सफल बनाने की अपील की। डीडीसी ने गणतंत्र दिवस की तैयारी का लिया जाएजा बैठक के बाद उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान गणतंत्र दिवस की तैयारी का जायजा लिया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसे लेकर तैयारी की समीक्षा किया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से तैयारी की जानकारी लेते हुए कई निर्देश भी दिए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, डीटीओ मृत्युंजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे। फोटो संख्या-08-पुलिस लाइन का निरीक्षण करते डीडीसी अनिकेत सचान, मौके पर मौजूद एसडीओ कौशल कुमार व अन्य ---- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक मसलिया, प्रतिनिधि। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी सह ध्वजारोहण की समय सारिणी को लेकर मसलिया प्रखंड सभागार में बीडीओ अजफर हसनैन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसलिया थाना से एस आई उमेश सिंकू, प्लस टू के प्राचार्य डॉ कौशल कुमार, पशु चिकित्सक डॉ अवलेश विद्यार्थी, शिक्षा विभाग से मुकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम इंद्रजीत कुमार, वन विभाग से दुलाल कुमार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डन मेरी आशा खालको मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बीडीओ उपरोक्त सभी विभागों के कर्मियों से अपने-अपने ध्वजारोहण के समय के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वहीं कुछ कुछ संस्थानों की ध्वजारोहण की समय सारणी में बदलाव किया गया। मौके पर उपस्थित प्राचार्य डॉ कौशल कुमार एवं कस्तूरबा के वार्डन मेरी आशा खालको को बीडीओ ने प्रखंड परिसर में ध्वजारोहण के समय अपने अपने विद्यालय के बैंड पार्टी को भेजने की बात कही। अपने विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं के द्वारा संविधान एवं गणतंत्र दिवस की विषय पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने की कहा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




