ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका-भागलपुर मार्ग पर भुरभुरी पुल का मरम्मत का काम शुरू

दुमका-भागलपुर मार्ग पर भुरभुरी पुल का मरम्मत का काम शुरू

दुमका। वरीय संवाददातादुमका-भागलपुर सड़क पर महारो के पास करीब छह माह पहले क्षतिग्रस्त भुरभुरी पुल का मरम्मत कार्य शुरु हो गया है। पथ निर्माण विभाग की ओर से पुल के मरम्मत का टेंडर पहले किया गया था। पर...

दुमका-भागलपुर मार्ग पर भुरभुरी पुल का मरम्मत का काम शुरू
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 14 Aug 2020 03:45 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका-भागलपुर सड़क पर महारो के पास करीब छह माह पहले क्षतिग्रस्त भुरभुरी पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। पथ निर्माण विभाग की ओर से पुल के मरम्मत का टेंडर पहले किया गया था। पर सरकार के स्तर से प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। काम शुरू होने में आ रही तकनीकी अड़चन दूर होने के साथ ही गुरुवार से मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत कार्य पर करीब 37 लाख खर्च होंगे। बता दें कि भुरभुरी पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से दुमका-भागलपुर मुख्य सड़क पर आवागमन छह माह से ठप है। वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्गों से रहा है। वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों के अधिक लोड के कारण सड़कें जर्जर हो रही हैं और रोज जाम भी लग रहा है।

विजयपुर पुल की मरम्मत भी शीघ्र

उपायुक्त भुरभुरी पुल के मरम्मत का काम शुरू होने की जानकारी देते हुए दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि शीघ्र ही विजयपुर पुल का भी मरम्मत होगा और जिले की सभी जर्जर सड़कों को वाहनों के चलने योग्य बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें