Dumka News: सरैयाहाट में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहतसरैयाहाट में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहतसरैयाह

Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट में शनिवार की शाम करीब छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। बताये कि कि बीते दो दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित था। दिनभर तेज धूप के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं, गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी।
कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।शनिवार की शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों के लिए भी बारिश को राहत भरा माना जा रहा है। हालांकि तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़-पौधों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली।फोटो संख्या-21-सरैयाहाअ में शनिवार को हुई बारिश का दृश्य


