ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाखगड़िया जिला के युवक की दुमका में कुदाल से मारकर हत्या,आरोपी फरार

खगड़िया जिला के युवक की दुमका में कुदाल से मारकर हत्या,आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार,पुलिस ने दर्ज की हत्या की प्राथमिकी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार,पुलिस ने दर्ज की हत्या की...

खगड़िया जिला के युवक की दुमका में कुदाल से मारकर हत्या,आरोपी फरार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 18 Oct 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया के युवक की दुमका में कुदाल से मारकर हत्या, आरोपी फरार

दुमका। बिहार राज्य के खगड़िया जिला के एक 32 वर्षीय युवक की चचेरे भाई ने कुदाल से मारकर हत्या कर दी है। यह घटना शनिवार की रात सरैयाहाट के तेतरिया गांव में हुई है। घटना के बाद आरोपी चचेरा भाई मुकेश कुमार सिंह गांव से फरार हो चुका है। बताया जाता है कि मृतक राजीव कुमार सिंह बिहार राज्य के खगड़िया जिला के परवता थाना क्षेत्र के कटारा गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्ते की मौसा के घर सरैयाहाट के तेतरिया गांव दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए एक सप्ताह पहले आया था। युवक के आने के बाद 16 अक्टूबर को उसका चचेरा भाई मुकेश कुमार सिंह भी खगड़िया से तेतरिया गांव पहुंच गया। दोनों के बीच घर जाने को लेकर विवाद भी हुआ था। शनिवार की रात परिजनों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। दोनों खाना खाने के बाद मौसी के नए वाले मकान में सोने चले गए। दोनों मकान में अलग-अलग खाट में सोए हुए थे। सुबह में परिजनों ने देखा कि राजीव सिंह खाट पर मृत पड़ा है। राजीव के सिर पर नुकीले चीज से मारने का निशान था। वह खुन से लतपथ था। इधर- उधर देखने के बाद भी उसका चचेरा भाई मुकेश नहीं था। वह गायब हो गया था। काफी खोजबीन किया गया, पर वह नहीं मिला। परिजनों ने दावा के साथ पुलिस को बताया कि राजीव की हत्या उसके चचेरे भाई ने की और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सरैयाहाट की पुलिस ने युवक की मौसी सावित्री देवी के बयान पर चचेरे भाई मुकेश कुमार के विरुद्ध हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार यादव ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चचेरे भाई मुकेश पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद घर में मातमी माहौल पसरा हुआ है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें