Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsRapid Police Action in Ranishwar Three Arrested for Murder of Woman Over Land Dispute
महिला की पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपी को गिरफ्तार

महिला की पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपी को गिरफ्तार

संक्षेप:

हिन्दुस्तान फॉलोअप : महिला की पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपी को गिरफ्तारमहिला की पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपी को गिरफ्

Sep 17, 2025 04:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव में जमीन विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने को लेकर रानेश्वर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर महज 24 घंटे के अंदर सभी तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या मामले में संलिप्त आरोपी रानेश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव के अमर पाल पिता स्वर्गीय भोलानाथ पाल जबकि दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझियार गांव के उत्तम पाल एवं गौतम पाल दोनों पिता शहदेव पाल उर्फ जयहरि पाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूछताछ करने पर तीनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन की संख्या में लाठी भी बरामद कर जब्त की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दुमका ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दुमका के नेतृत्व में एक टीम की गठन की गई थी। टीम में पुलिस उपाधीक्षक के अलावे रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह, पुलिस अवर निरिक्षक सरोज प्रसाद मेहता, पुलिस अवर निरीक्षक विशाल खालको के अलावे सशस्त्र पुलिस बल शामिल था। गौरतलब है कि रविवार शाम को आसनबनी गांव में मारपीट की घटना हुई थी। घटना में एक 65 वर्षीय महिला आरती पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। घायल महिला को पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर रानेश्वर में सोमवार शाम को मृतका आरती पाल के पुत्र श्रीमंत पाल के लिखित बयान पर तीनों आरोपी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज के बाद ही पुलिस टीम छापेमारी में जुट गई थी और रानेश्वर के आसनबनी गांव से एक नामजद आरोपी अमर पाल एवं दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझियार गांव से दो नामजद आरोपी उत्तम पाल एवं गौतम पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस भी इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है। फोटो संख्या-01-महिला की हत्या मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी