ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकारामगढ़: गिट्टी लदा ट्रक फंसा, चार घंटे जाम

रामगढ़: गिट्टी लदा ट्रक फंसा, चार घंटे जाम

रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर महुबना गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक बीच रास्ते में बने गड्ढे में फंस गया। इससे सोमवार की सुबह करीब 8 बजे से दिन के 12 बजे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। जाम के कारण सैकड़ों...

रामगढ़: गिट्टी लदा ट्रक फंसा, चार घंटे जाम
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाTue, 18 Jul 2017 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर महुबना गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक बीच रास्ते में बने गड्ढे में फंस गया। इससे सोमवार की सुबह करीब 8 बजे से दिन के 12 बजे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। जाम के कारण सैकड़ों गिट्टी-बालू लदे वाहनों के साथ दुमका से गोड्डा जाने वाले दर्जनों यात्री वाहन फंसे रहे। छोटे वाहनों को किसी तरह से पास कराया जा रहा था। रामगढ़- दुमका मुख्य मार्ग पर गुहियाजोरी कडबिंधा महुबना तथा कुसुमडीह के पास सड़क पर दो-तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन किसी गाड़ी के फंसने से मार्ग जाम हो जाता है। पिछले दिनों केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते के रामगढ़ मंे कार्यक्रम के दौरान पथ निर्माण विभाग ने आनन फानन में सड़क मरम्मत कराई थी, मगर महीने भर मे ही सड़क फिर से गड्ढे में तब्दील हो गई। बता दें कि श्रावणी मेला के कारण दुमका-भागलपुर तथा दुमका-देवघर मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण देवघर-भागलपुर जाने वाले वाहन रामगढ़ से भाया हंसडीहा होकर देवघर तथा रामगढ़ से गोड्डा होकर भागलपुर जा रहे हैं। इस कारण इन दिनों दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें