ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाकेन्द्रीय कारा में छापेमारी, आपत्तिजनक सामानों की नहीं हुई बरामदगी

केन्द्रीय कारा में छापेमारी, आपत्तिजनक सामानों की नहीं हुई बरामदगी

दुमका। दुमका केन्द्रीय कारा में अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वरी महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो.नूर मुस्ताफा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। केन्द्रीय कारा में छापेमारी करीब डेढ़ घंटे तक की गई।...

केन्द्रीय कारा में छापेमारी, आपत्तिजनक सामानों की नहीं हुई बरामदगी
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 22 Oct 2020 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका केन्द्रीय कारा में अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वरी महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो.नूर मुस्ताफा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। केन्द्रीय कारा में छापेमारी करीब डेढ़ घंटे तक की गई। छापेमारी के दौरान केन्द्रीय कारा से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी नहीं हुई है।

एसडीपीओ महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के सभी कारा में एक साथ छापेमारी की गई है। दुमका केन्द्रीय कारा में डीसी के आदेश पर की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी करने के लिए पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी मंगलवार को रात करीब 12.30 बजे केन्द्रीय कारा के अंदर घूसे थे। केन्द्रीय कारा के सभी वार्डो को सर्च किया गया। सर्च अभियान करीब 2 बजे तक की गई। उन्होंने बताया कि उनके अलावे एसडीपीओ सदर के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मसलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी काठीकुंड, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपीकांदर एवं अंचल अधिकारी,दुमका सहित भारी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे। सभी ने जेल के सभी वार्डो को सर्च किया। सर्च में आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद होने पर सभी लोग 2 बजे जेल से बाहर निकल आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें