प्रखंड सभागार में रवि फसल को लेकर कार्यशाला आयोजित
मसलिया, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में रवि फसल को लेकर कार्यशाला आयोजित प्रखंड सभागार में रवि फसल को लेकर कार्यशाला आयोजित प्रखंड सभागार में रवि फसल को

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड सह अंचल सभागार में प्रखंड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अंचल अधिकारी रंजन यादव ने किसान मित्र से मौथा क्रीड़ा से नष्ट फसल की मुआवजा हेतु करीब छह हजार आवेदन प्राप्त किया। रवि फसल हेतु सभी किसान मित्र को बीमा करवाने की निर्देश दिया। बीटीएम श्यामसुंदर सिंह ने कृषक मित्र को आने वाली रबी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान किसान मित्र को नई वैज्ञानिक तकनीकों से खेती करने की जानकारी दिया। कर्मशाला में किसानों को गेहूं, चना, मटर, सरसों और आलू जैसी प्रमुख रबी फसलों के उन्नत और प्रमाणित बीजों के उपयोग की सलाह दी।
वहीं बीजों को बोने से पहले उपचारित करने के महत्व पर भी जोर दिया गया। ताकि फसल को बीमारियों से बचाया जा सके। किसानों को अपनी मिट्टी की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। मिट्टी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही खाद का प्रयोग करने की बात कही गई। जिससे कम लगत में अधिक उत्पादन हो सके। इस अवसर पर किसानों के क्रेडिट कार्ड और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और किसानों से इनका लाभ उठाने की अपील की। पानी की बचत करते हुए सही समय पर सिंचाई करने की तकनीक बताई गई। फसलों में लगने वाले संभावित कीटों और रोगों से बचाव के लिए उचित प्रबंधन के उपाय भी सुझाए गए। मौके पर एटीएम मिथिलेश कुमार, कृषक मित्र क्रांति राणा, सपन भंडारी, निताई नंदी, दुर्गा पंडित, सुनील झा सहित कई कृषक मित्र उपस्थित थे। फ़ोटो-6दुमका-206, कैप्सन-कार्यशाला में उपस्थित कृषक मित्र ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




