Dumka News: ई-रिक्शा प्रवेश पास और आवागमन रूट न मिलने से चालकों ने की हड़ताल

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ में ई-रिक्शा चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्हें निर्धारित रूट न मिलने के कारण हड़ताल करनी पड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने उनकी समस्याओं का समाधान किया और ई-रिक्शा चालकों को आश्वस्त किया कि गोदाम रोड पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद चालकों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।

Dumka News: ई-रिक्शा प्रवेश पास और आवागमन रूट न मिलने से चालकों ने की हड़ताल

Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ में ई-रिक्शा चालकों की समस्या को लेकर गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। मेले क्षेत्र में ई-रिक्शा प्रवेश के लिए कोई निर्धारित रूट नहीं दिए जाने से नाराज स्थानीय ई-रिक्शा चालकों ने फोटो ई रिक्शा खड़ी कर हड़ताल कर दी। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि श्रावणी मेला के प्रशासनिक बैठक में गोदाम रोड को ई-रिक्शा के लिए दिया गया है और अभी प्रशासन के द्वारा ई रिक्शा को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है । ई रिक्शा चालकों के हड़ताल और विरोध प्रदर्शन से मामला उलझता देख सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए मामला शांत कराने की पहल की। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा समझा-बुझाकर सभी ई-रिक्शा चालकों को आश्वास्त किया गया कि उन्हें बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लेकर गोदाम रोड से ई-रिक्शा प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आश्वासन के बाद चालक काम पर लौटने को राजी हुए l

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।