
कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना जारी
कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर 59वां सप्ताह भी धरना जारीकोयला रैक हटाने की मांग को लेकर 59वां सप्ताह भी धरना जारीकोयला रैक हटाने की मांग को लेकर 59वा
दुमका। प्रतिनिधि दुमका के रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने धरना दिया। यह धरना रवि शंकर मंडल के नेतृत्व में किया गया। धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रेल प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के इस मामले में उदासीन रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया। नेतृत्वकर्ता रवि शंकर मंडल ने कहा कि कोयला साइडिंग हटाने की मांग को लेकर लगातार चल रहा। आंदोलन रविवार को 59 वां सप्ताह में पहुंच गया लेकिन किसी भी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन में शामिल स्थानीय लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। श्री मंडल ने कहा कि दुमका रेलवे के कोई भी पदाधिकारी यहां डस्ट की वजह से नहीं रहते है।

स्थानीय लोगों के साथ सफर करने करने वाले यात्रियों और खास कर विद्यार्थियों को भारी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला रैक को यहां से अविलंब स्थांतरित किया जाए, अन्यथा पंद्रह नवंबर के बाद आंदोलन और उग्र होगा। मौके पर श्री मंडल के साथ संजय मंडल, मंजू गुप्ता, बिष्णु यादव,डिस्को मंडल, मिक्कू यादव, आकाश यादव, मनोज कुमार, आशीष नायक,मिक्कू यादव, जिम्मी यादव, नरेश कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार, एम एन पंडित के साथ दर्जनों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। -- फोटो-9दुमका-202, कैप्सन- रविवार को दुमका रेलवे स्टेशन में धरना पर बैठे मुहल्लावासी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




