एएन कॉलेज में बॉटनी डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट वर्क प्रारंभ

एएन कॉलेज में बॉटनी डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट वर्क प्रारंभ

संक्षेप:

दुमका के एएन कॉलेज में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत नई शिक्षा नीति के अनुसार वनस्पति विज्ञान के छात्रों के लिए आठ सप्ताह का प्रोजेक्ट वर्क शुरू किया गया है। डॉ. अमर नाथ सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट वर्क से छात्र कौशल विकास और स्व रोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे।

Dec 10, 2025 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज, दुमका में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत प्राप्त निर्देश तथा उपलब्ध कराये गए अद्यतन पाठ्यचर्या के आलोक में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में सेमेस्टर पाँच के छात्र छात्राओं के लिए आठ सप्ताह तथा एक सौ बीस घंटे के प्रोजेक्ट वर्क की शुरुआत कर दी गयी l प्रोजेक्ट वर्क के मूल उद्देश्यों की जानकारी तकनीकी सत्र के माध्यम से साझा करते हुए डॉ. अमर नाथ सिंह ने बताया की प्रोजेक्ट वर्क में शामिल होकर छात्र छात्राएं कौशल विकास एवं स्व रोजगार के मूलभूत तथ्यों से अवगत हो पाएंगे l डॉ. सिंह ने संथाल परगना के छात्र छात्राओं को यह सुखद संदेश दिया की वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं को प्रोजेक्ट वर्क करने के लिए काफी सारे विकल्प मौजूद हैं जिसमें जैव विविधता संरक्षण से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक के काफी सारे महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र मौजूद हैं lपाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट वर्क की अनिवार्यता से छात्र छात्राओं में कौशल विकास की आस जगी है l फील्ड वर्क पूरा करने के पश्चात चालीस से पचास पृष्ठ का प्रोजेक्ट रिपोर्ट समर्पित करना है उसके पश्चात् बाह्य एवं आंतरिक परीक्षक की उपस्थिति में मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर साठ अंक तथा मौखिक परीक्षा में चालीस अंक निर्धारित किया गया है l प्रोजेक्ट वर्क पूरा करके ही छात्र अगले सत्र में प्रोन्नत हो पाएंगे l इस अवसर पर सेमेस्टर पाँच के वनस्पति विज्ञान मेजर विषय की पूजा कुमारी, प्रियांशी सिंह, विनीता टुडू, मीरू मुर्मू, अनिता किस्कू, एलीशा मुर्मू, प्रदीप किस्कू, शिवम खीरहर, रणवीर शर्मा, शिव मुर्मू, अमित साह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर तकनीकी सत्र का लाभ उठाया

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।