बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में,दूल्हन की तरह सजायी जा रही है फौजदारी नगरी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

बासुकीनाथ धाम में 11 जुलाई से शुरू होने वाला श्रावणी मेला 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न विभागों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवरियों के लिए पांच आधुनिक टेंट सिटी...

बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में,दूल्हन की तरह सजायी जा रही है फौजदारी नगरी

जरमुंडी (दुमका),प्रतिनिधि। बासुकीनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। 11 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हो जाएगा। इस बार विभिन्न विभागों को समय से पूर्व सभी कार्यों को निबटाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। अलबत्ता तैयारियों को लेकर रेस सभी विभागों द्वारा कार्य को अंतिम रूप देने की कवायद जारी है। बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवासन हेतु टेंट सिटी का काम लगभग पूरा हो चुका है। कांवरियों को तेज धूप और बारिश से सुरक्षा के लिए कतारों में छाया शेड के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं गत वर्ष बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरिया यात्रियों के लिए तीन टेंट सिटी होती थी, किंतु इस वर्ष टेंट सिटी में बढ़ोतरी करते हुए अत्याधुनिक और उच्च क्षमता वाले पांच टेंट सिटी का निर्माण किया गया है।

कांवरियों के आवासन हेतु पूर्व के वर्षों की तरह मयूराक्षी कला मंच में मनोरंजन के साथ-साथ विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कला प्रदर्शनी पंडाल में भी कांवरियों के रात्रि विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। धर्मशाला में कांवरियों के ठहरने के लिए दरों का हुआ निर्धारण वहीं धर्मशालाओं और रेस्टोरेंट में कांवरियों को ठहराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर दरों का निर्धारण किया गया है, ताकि तीर्थ यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूली ना जा सके। श्रावणी मेला के दौरान बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतेजाम किए गए हैं। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे। चप्पे चप्पे पर प्रशासन की तीसरी आंख से निगेहबानी होगी। सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए इस बार मेला प्रशासन खास तैयारी में जुटा है। मेला क्षेत्र के पांच किलोमीटर क्षेत्र के रेडियस में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु उच्च क्षमता वाली 40-45 वॉकी-टॉकी का अतिरिक्त क्रय किया जा रहा है। वहीं मंदिर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिडेक्टर सहित हैंड होल्ड डिडेक्टर भी रहेगा बासुकीनाथ मंदिर सह मेला प्रभारी जरमुंडी बीडीओ कुंदन भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावणी मेला में बासुकीनाथ आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भव्य तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान सुखद अनुभूति भी होगी। कांवरियों की लाइनिंग में छाया शेड और इंद्र वर्षा के अलावा बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण ताजे फूलों से सजा-संवरा नजर आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka Newsबासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में,दूल्हन की तरह सजायी जा रही है फौजदारी नगरी