महाशिवरात्रि पर लगने वाले दानीनाथ मेले को लेकर 23 जनवरी को होगी बैठक
महाशिवरात्रि के अवसर पर काठीकुंड में दानीनाथ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 जनवरी को एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में मेला की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा होगी।

काठीकुंड, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काठीकुंड में लगने वाले प्रसिद्ध दानीनाथ मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। आगामी 23 जनवरी को दानीनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और संचालन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जानकारी मुताबिक बैठक में मेला में सांसद विधायक, जिप अध्यक्ष, समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर प्रबंधन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुकानों के आवंटन जैसे विषयों पर निर्णय लिया जाएगा।
मेला समिति की ओर से बताया गया कि दानीनाथ मेला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है, महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दानीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और व्यवस्थित करना आवश्यक है, बैठक के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और समय रहते तैयारियों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


