Dumka News: रातभर ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों में भारी आक्रोश

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: हंसडीहा और आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने से बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हुए। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे अनशन करेंगे।

Dumka News: रातभर ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों में भारी आक्रोश

Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा व आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने के कारण लोगों सुबह तक लोग जागते रहे। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को हुई। उमस और गर्मी के बीच लोगों को रात काटना मुश्किल हो गया。

बिजली विभाग के दावे

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रावणी मेला को लेकर विद्युत विभाग द्वारा एक माह पहले से ही विशेष तैयारी और मरम्मत कार्य किए जाने का दावा किया जाता है, ताकि सावन माह में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके बावजूद इस वर्ष बिजली व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व के वर्षों में सावन के दौरान कभी भी इतनी खराब बिजली व्यवस्था नहीं रही। रातभर बिजली नहीं रहने के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पर्याप्त नींद नहीं मिलने से शनिवार को लोग अपने दैनिक कार्यों पर नहीं जा सके और कई लोग घरों में ही आराम करने को मजबूर रहे। इसका असर आम जनजीवन के साथ-साथ व्यवसाय पर भी देखने को मिला। व्यापारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उनके कामकाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

नागरिकों की चेतावनी

बिजली संकट को लेकर लोगों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे एसडीआर चौक पर अनशन और भूख हड़ताल शुरू करेंगे। लोगों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क जाम कर आंदोलन भी किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जनता बाध्य होकर सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। लोगों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

✦हंसडीहा में बिजली आपूर्ति कब ठप हुई?−
हंसडीहा व आस पास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: रातभर ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों में भारी आक्रोश