हंसडीहा क्षेत्र में जियो नेटवर्क बदहाल उपभोक्ता सबसे अधिक परेशान

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा क्षेत्र में जियो नेटवर्क बदहाल उपभोक्ता सबसे अधिक परेशानहंसडीहा क्षेत्र में जियो नेटवर्क बदहाल उपभोक्ता सबसे अधिक परेशानहं

हंसडीहा क्षेत्र में जियो नेटवर्क बदहाल उपभोक्ता सबसे अधिक परेशान

हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते शुक्रवार रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली की आपूर्ति में समस्या

शनिवार सुबह करीब एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कम वोल्टेज रहने से पंखे, कूलर, पानी मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर सके। बिजली बाधित रहने से कई घरों की पानी टंकियां खाली हो गईं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

संपर्क व्यवस्था प्रभावित

वहीं मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित रही। स्थानीय दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इंटरनेट सेवा एवं ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था प्रभावित रहने से कारोबार पर असर पड़ा। इधर विद्युत विभाग ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। विभागीय कर्मियों द्वारा जांच के बाद फॉल्ट का पता लगा लिया गया है और अब नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने विभाग से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हंसडीहा में बिजली की समस्या कब शुरू हुई?
बीते शुक्रवार रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।