सरैयाहाट में आज 9 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट में आज 9 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगीसरैयाहाट में आज 9 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगीसरैयाहाट में आज 9 घंटे बिजली आपूर्

सरैयाहाट, प्रतिनिधि।हंसडीहा-जसीडीह संचरण लाइन निर्माण कार्य के तहत रेलवे क्रॉसिंग का कार्य संपन्न किए जाने को लेकर शुक्रवार 27 फरवरी को सरैयाहाट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह अवरोध 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन महारो (दुमका) से संचालित 33 केवी सरैयाहाट फीडर में किया जाएगा। कनीय विद्युत अभियंता नितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित फीडर से सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सरैयाहाट क्षेत्र की विद्युत सेवा पूर्णतः प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



