Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsPoor Mobile Network Services Cause Hardships for Consumers in Shikaripara Ganeshpur
शिकारीपाड़ा में मोबाइल नेटवर्क की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

शिकारीपाड़ा में मोबाइल नेटवर्क की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

संक्षेप:

शिकारीपाड़ा गणेशपुर रेलवे स्टेशन सहित घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। दूरसंचार विभाग की लचर व्यवस्था और निजी कंपनियों की मनमानी के कारण लोग उचित नेटवर्क सेवाएं नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। प्रखंड प्रमुख ने इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Sat, 22 Nov 2025 05:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा गणेशपुर रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण घनी आबादी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकारीपाड़ा गणेशपुर रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में लोगों को सही नेटवर्क नहीं मिलने के कारण भारी परेशानी हो रही है। दूरसंचार विभाग की लचर व्यवस्था व मोबाइल नेटवर्क के निजी कंपनी की मनमानी से क्षेत्र से हर रोज हजारों उपभोक्ता जिओ एयरटेल नेटवर्क सिम धारक उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। विगत 15 वर्षों से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री एक तरफ जहां डिजिटल इंडिया के तर्ज पर सभी कार्यालय,सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में डिजिटल भुगतान डिजिटल कार्य योजना की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएसएनल की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता बीएसएनल से कोसों दूर होते जा रहे हैं जिसका फायदा निजी कंपनी के मोबाइल नेटवर्क कंपनी मनमाने तरीके से उठा रहे है। निजी कंपनी उपभोक्ताओं से पैकेज रिचार्ज करवा कर राशि तो प्राप्त कर ले रहे हैं मगर उपभोक्ताओं को उनके पैकेज के अनुसार नेटवर्क नहीं मिलने के कारण किसी पैकेज का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। दुरसंचार विभाग की इस लचर व्यवस्था से गरीब किसान मजदूर मध्यम वर्ग उपभोक्ता का हर रोज अपनी गाढी मेहनत की कमाई व्यर्थ हो रही है। प्रखंड मुख्यालय स्तर पर दूरसंचार विभाग के कोई कार्यालय कर्मी, पदाधिकारी उपस्थित होने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने के कारण अपनी शिकायतें भी उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क कंपनी काफी मनमानी कर रही है यहां लोग लचर नेटवर्क व्यवस्था के कारण त्राहिमाम हैं आम गरीब लोगों के जेब खाली हो रहे हैं मगर संबंधित विभाग के पदाधिकारी मुक दर्शक बने हुए हैं जो जांच का विषय है जल्द ही इस संबंध में जिला प्रशासन से मिलकर उचित जांच व कार्रवाई की मांग करेंगे।