जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का फरार आरोपी धराया

Mar 01, 2026 03:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में जमीन दिलाने के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर से 59 लाख रूपए की ठगी करने वाले महेन्द्र कुमार शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैंक के कैशियर ने शिकायत की थी कि महेन्द्र ने पैसे लिए लेकिन जमीन नहीं दिलाई।

जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का फरार आरोपी धराया

दुमका। जमीन दिलाने के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जरमुंडी ब्रांच के प्रधान कैशियर से 59 लाख रूपए की ठगी करने के मामले में फरार नामजद आरोपी महेन्द्र कुमार शर्मा को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीएसपी सह जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। बैंक के कैशियर चंदन भारद्वाज ने 6 सितम्बर 2021 को बैंक के ही दैनिक वेतन भोगी महेन्द्र कुमार शर्मा के विरुद्ध जरमुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप यह लगाया गया था कि महेन्द्र कुमार शर्मा जमीन की खरीद बिक्री का काम किया करता था।

उसने कैशियर चंदन भारद्वाज से दुमका में जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खाता में करीब 59 लाख रुपए जमा करवा लिया था, पर उसने जमीन नहीं दिलाया और न ही पैसा लौटाया। चंदन भारद्वाज ने पुलिस को लिखित बयान में बताया था कि उसके पिता शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए थे। जमीन खरीदने के लिए उन्होंने अपने पिता के रिटायरमेंट के पैसा भी महेन्द्र कुमार शर्मा को दिया था। उन्होंने बताया था कि महेंद्र कुमार शर्मा और उसकी पत्नी रेखा यादव के विभिन्न बैंक खातों में आरटीजीएस, चेक एवं कैश के माध्यम से यह राशि दी। चंदन भारद्वाज ने जब दुमका में जमीन दिलाने की बात कही तो महेंद्र शर्मा टाल-मटोल करने लगा। लंबे समय से टाल-मटोल किए जाने पर चंदन भारद्वाज ने थाना से शिकायत की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।