ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका एक लाख की इनामी महिला नक्सली पुतुल गिरफ्तार, कंपनी के प्लांट में आग लगाने का आरोप

एक लाख की इनामी महिला नक्सली पुतुल गिरफ्तार, कंपनी के प्लांट में आग लगाने का आरोप

एक लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली पुतुल कुमारी उर्फ सुषाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। काठीकुंड के मसनिया गांव में उसके घर से ही गिरफ्तारी हुई।दुमका के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गिरफ्तारी की...

 एक लाख की इनामी महिला नक्सली पुतुल गिरफ्तार, कंपनी के प्लांट में आग लगाने का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीम,काठीकुंडFri, 29 Jun 2018 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

एक लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली पुतुल कुमारी उर्फ सुषाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। काठीकुंड के मसनिया गांव में उसके घर से ही गिरफ्तारी हुई।दुमका के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार ने उस एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पुतुल कुमारी पर साहिबगंज-गोविन्दपुर हाईवे निर्माण कम्पनी जीवीआर के प्लांट में आगजनी करने का आरोप है।

यह नक्सली घटना काठीकुंड के जमनी में 2012 में हुई थी। दो करोड़ लेवी के लिए माओवादियों ने उस घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुतुल कुमारी शामिल थी। घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार हो गई थी।

रामगढ़ मॉब लिंचिंग के आठ दोषियों को उम्रकैद से राहत, मिली जमानत

एसपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले में रहती थी। मूलरूप से काठीकुंड के मसनिया गांव की निवासी है। हार्डकोर नक्सली के परिजन मसनिया में ही रहते हैं। एसपी ने बताया कि महिला नक्सली अपने परिजनों से मिलने के लिए बीच-बीच में आती थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि पुतुल अपने घर आई है। उसे पकड़ने के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मसनिया में छापेमारी की और महिला हार्डकोर नक्सली पुतुल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुतुल के विरुद्ध कुर्की-जब्ती एवं स्थायी वारंट भी कोर्ट से जारी है। काठीकुंड थाना में उससे पूछताछ चल रही है। संभावना है कि कई नक्सली मामलों का खुलासा होगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें