Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsPolice Arrest Two Youths with Stolen Bike in Dumka - Previous Criminal History Found
चोरी की बाइक के साथ साहिबगंज के दो शातिर धराए, भेजे गए जेल

चोरी की बाइक के साथ साहिबगंज के दो शातिर धराए, भेजे गए जेल

संक्षेप:

दुमका के ओपी दिग्घी थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। बाइक 25 दिसंबर को ग्रीन चिली होटल के पास से चुराई गई थी। गिरफ्तार युवकों में से एक, करीमुल, पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

Jan 15, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के ओपी दिग्घी थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के इरादे से घूम रहे दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ मंगलवार की देर शाम धर दबोचा। दोनों जिस बाइक पर सवार थे, उसे 25 दिसंबर को ग्रीन चिली नाम के एक लाइन होटल के पास से चुराया था। गिरफ्तार करीमुल शेख साहिबगंज के दाहु टोला जामनगर और अनसुर आलम मध्य नारायणपुर मजहर टोला, नारैनपुर थाना राजमहल, साहिबगंज जिला का रहने वाला है। करीमुल पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है। मंगलवार को एसपी पीतांबर सिंह खेरवार को सूचना मिली कि नगर, मुफस्सिल और ओपी क्षेत्र में चार लोग चोरी की बाइक से चोरी करने के इरादे से घूम रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी एसपी कॉलेज से फूलो झानो चौक की ओर जा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर फूलो झानो चौक में वाहन जांच शुरू की गई। इसी क्रम में नकटी के एक बाइक में सवार दो लोगों का पुलिस ने रोका और पूछताछ की। दोनों से जब बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया तो युवकों ने बाइक के कोई वैद्य कागजात नहीं दिखा सका। ओपी थाना की पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम पता बताया। बताया कि जब्त बाइक को 25 दिसंबर को फूलो झानो चौक स्थित ग्रीन चिली नाम के एक लाइन होटल के पास से चुराया था। करीमुल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। थाना प्रभारी बाजो रजक ने बताया कि दोनों से कुछ अहम जानकारी मिली है, उसी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।