मसलिया में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार मसलिया में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार मसलिया में म

मसलिया में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को एक महिला से अपाची मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में मसलिया थाना कांड संख्या 23/26 के तहत धारा 304 (2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपाची बाइक से दो युवक पुनः छिनतई की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जेएच 21 क्यू 5526 नंबर की बाइक पर सवार दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। जिसके बाद पुलिस बल एवं ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महिला से छीन लिया गया टेक्नो कंपनी का मोबाइल बरामद कराया, वहीं अन्य स्थानों से छिनतई किए गए दो और मोबाइल भी बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन मंडल एवं जयंत मंडल (दोनों उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी फतेहपुर, जिला जामताड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल तीन टच स्क्रीन मोबाइल (टेक्नो, रेडमी एवं रियलमी कंपनी) बरामद किए हैं। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रजेश रंजन ने किया, जिसमें अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।फोटो-18दुमका-207, कैप्सन-मसलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार मोबाइल छिनतई गिरोह के सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।