Dumka News: 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: हंसडीहा में पगवारा पहाड़ के समीप पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

4.49 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Dumka News: हंसडीहा। हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा पहाड़ के समीप अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दुमका पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पगवारा पहाड़ के समीप कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जैसे ही पगवारा पहाड़ के पास पहुंची, झाड़ियों के समीप बैठे तीन युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पूछताछ में उनकी पहचान मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया (27), रजवान अंसारी (29) एवं फिरोज अंसारी उर्फ ठेपुआ (26), सभी निवासी ग्राम सिंघनी, थाना हंसडीहा, जिला दुमका के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मुनताज अंसारी के पास से 1.91 ग्राम, रजवान अंसारी के पास से 1.34 ग्राम तथा फिरोज अंसारी के पास से 1.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने कुल 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

आपराधिक इतिहास

मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया का रहा है आपराधिक इतिहास ..

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध हंसडीहा थाना में हत्या, एनडीपीएस एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मोहनपुर और पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक कांड दर्ज हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद, थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव, अवर निरीक्षक जिमी हांसदा, अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा समेत पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना मंगलवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।