कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर होगी कार्रवाई
-होली को लेकर थानों में हुई शांति समिति की बैठककानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर होगी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालो

हंसडीहा, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को हंसडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक में सर्कल इंस्पेक्टर विशुन देव पासवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और उल्लास का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशाखोरी अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि होली के दौरान डीजे एवं फूहड़ गीतों के प्रसारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। पर्व के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने की भी जानकारी दी गई। सर्कल इंस्पेक्टर विशुन देव पासवान ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के उपरांत उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सिंह, रामदिवस जायसवाल, शांति मंडल, निरंजन कापरी, सीताराम सुमन, संजय जायसवाल, श्रीकांत राउत, चंदन सिंह, आशा हेंब्रम, पूनम टुड्डू, अरुण जायसवाल, सूरज साह, बमबम सिंह, रसिकलाल मरांडी, ललिकांत यादव, टुनटुन मरीक एवं दिवाकांत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। फोटो-26दुमका-221, कैप्सन- होली पर्व को लेकर हंसडीहा थाना में शांति समिति की बैठक करते पुलिस पदाधिकारी -- अफवाहों को सोशल मीडिया में फैलाने से बिल्कुल परहेज करें : थाना प्रभारी गोपीकांदर, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर थाना परिसर गोपीकांदर में प्रभारी सुमित कुमार भगत की अध्यक्षता में शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि गोपीकांदर प्रखंड में इस बार होली 3 और 4 मार्च को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष होली में प्रखंड की जनता से अपील किया गया कि इस रंग के त्यौहार को सद्भाव और एकता का प्रतीक मानते हुए मनाए। समाज में अलग समुदाय के ऐसे कई लोग हैं जो रंगों से दूर हैं उन्हें हम सभी की सहायता और समर्थन प्रदान करें। उपद्रव की बहकावे में न आकर अपनी कार अथवा मोटरसाइकिल की रफ्तार पर हमेशा काबू रखें। पूरे थाना क्षेत्र के किसी भी गांव से अप्रिय घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को दे और अफवाहों को सोशल मीडिया में फैलाने से बिल्कुल परहेज करें। इस अवसर पर एस आई भरत भूषण सिंह, एस आई मनोज सोरेन, एस आई धरमल मांझी, ए एस आई बृज मोहन सिंह, राजन सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष ज्योतिष बास्की, जन सेवक विशाल कुमार, दशरथ भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नकुल साह विजय भगत, प्रखंड झामुमो सचिव सुलेमान हांसदा तथा मनोज चांद सहित कई गण मान्य लोग शामिल हुए। फोटो-26दुमका-222, कैप्सन- होली पर्व को लेकर गोपीकांदर में थाना में शांति समिति की बैठक करते पुलिस पदाधिकारी -- रानेश्वर थाना में हुई शांति समिति की बैठक रानेश्वर। होली को लेकर गुरुवार को थाना मुख्यालय परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस सह अंचल अधिकारी नजिद उमर अंसारी ने किया। बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से रंगों का त्योहार होली मनाने की अपील की गई। एक दूसरे से भाईचारा बहाल रखते हुए पर्व मनाने की बात कही गई। हुड़दंग से दूर रहने की सलाह दी गई। अफवाह से दूर रहने की बात कही गई। मौके पर दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


