Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsParent-Teacher Meeting at Pindari School Focus on Student Development and Attendance
शिक्षक-अभिभावक की बैठक में बच्चों की उपस्थिति पर जोर

शिक्षक-अभिभावक की बैठक में बच्चों की उपस्थिति पर जोर

संक्षेप:

दलाही, प्रतिनिधि।शिक्षक-अभिभावक की बैठक में बच्चों की उपस्थिति पर जोर शिक्षक-अभिभावक की बैठक में बच्चों की उपस्थिति पर जोर शिक्षक-अभिभावक की बैठक में

Dec 20, 2025 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया शैक्षणिक क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय पिंडारी में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रहे। बैठक में विद्यालय एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। बैठक में सबसे पहले वर्गवार छात्र-छात्राओं के नामांकन, नियमित उपस्थिति तथा उनमें सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

वहीं प्रत्येक माह आयोजित होने वाली मासिक रेल परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों की समीक्षा की गई तथा कमजोर छात्रों की पहचान कर उनमें शैक्षणिक सुधार के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत सफल परिणाम को लेकर भी रणनीति बनाई गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित करने, समय पर गृहकार्य पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, बैद्यनाथ मुर्मू, प्रीतम कुमार दास, कार्तिक चंद्र मांझी, मिस्बेल मरांडी सहित कई लोग मौजूद रहे। फोटो संख्या-13-बैठक करते शिक्षक व अभिभावकगण

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;