प्रमुख ने दिए खराब पड़े जलमीनार व चापाकल की मरम्मती का निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

कठीकुंड में प्रखंड प्रमुख बिमला निपु सोरेन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों, जनसमस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। आयुष्मान कार्ड की राशि 5 लाख से 15 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। राशन कार्ड धारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया।

प्रमुख ने दिए खराब पड़े जलमीनार व चापाकल की मरम्मती का निर्देश

कठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख बिमला निपु सोरेन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पेयजल की समस्या पर गंभीरता से चर्चा हुई। बताया गया कि प्रखंड में अब तक 320 चापाकल मरम्मत किए जा चुके हैं। प्रमुख ने खराब पड़े जलमीनार और चापाकल की मरम्मत के निर्देश दिए गए। पहाड़िया बाहुल्य क्षेत्रों और पीवीटीजी गांवों में नए बोरिंग और पाइपलाइन स्कीम को प्राथमिकता देने की बात कही गई। कचरा प्रबंधन के लिए सेग्रेगेशन शेड के निर्माण और प्लास्टिक रीसाइकिलिंग पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए प्रमुख ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की राशि अब 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये (अबुआ स्वास्थ्य योजना) कर दी गई है, जिसे अपडेट/अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन (गर्भाशय कैंसर बचाव) के टीकाकरण हेतु सीएचसी काठीकुंड में अभिभावकों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द पूरा करने को कहा गया।

राशन कार्ड धारियों के खिलाफ कार्रवाई

वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग को लेकर सख्त निर्देश दिए गए कि वैसे अयोग्य राशन कार्ड धारी जिनके पास 4 व्हीलर, एसी, पक्का मकान है या जो टैक्स पेयर हैं, उनके नाम हटाए जाएं। अयोग्य कार्ड धारियों को 11 जून तक कार्ड सरेंडर करने का समय दिया गया है, अन्यथा उनसे रिकवरी की जाएगी। आवास योजना के तहत लंबित पड़े आवासों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया, तो वहीं कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न गांवों जैसे झिकरा, बड़ा धनियापहाड़ी, बड़ा चापुड़िया, ढिबरी, जलुवाडूबा में सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना और वाद्य यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा ग्राम स्वरोजगार और विलेज लेवल पर स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किन विषयों पर चर्चा की गई?
बैठक में विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।