समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा
हंसडीहा में पंचायत स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें मुखिया आशा हेम्ब्रम ने पंचायत की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित कर्मियों को आपसी तालमेल से कार्य करने और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। कुछ प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी जताई गई।

हंसडीहा, प्रतिनिधि। पंचायत सचिवालय हंसडीहा में मंगलवार को पंचायत स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम ने की। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। मुखिया आशा हेम्ब्रम ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में पंचायत सचिव रमाकांत मंडल, उपमुखिया प्रीतम यादव, वार्ड सदस्य कुंदन सिंह एवं गुड़िया देवी, सीएचओ वंदना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय हंसडीहा की प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी सिंह, सेवा मंडल मध्य विद्यालय हंसडीहा की प्रधानाध्यापिका कुमकुम कुमारी सहित सेविका पुष्पा सिंह, नीतू कुमारी, मीरा देवी, कुमारी बबिता, रीता देवी, जलशिया आरती देवी, वेजन्ती देवी, मेरी हांसदा, वीएलई चंदन कुमार, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि दीपिका कुमारी, कृषक मित्र सरिता कुमारी एवं पीडीएस डीलरों सहित अन्य पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित थे।बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय बेलटीकरी, उर्दू मध्य विद्यालय हंसडीहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पगवारा के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिका बैठक से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी जताई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


