शहर में लगे अधिकांश ओपन जिम की स्थित बदहाल, विभाग नहीं ले रहा सूद

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

हिन्दुस्तान विशेष : शहर में लगे अधिकांश ओपन जिम की स्थित बदहाल, विभाग नहीं ले रहा सूद शहर में लगे अधिकांश ओपन जिम की स्थित बदहाल, विभाग नहीं ले रहा सू

शहर में लगे अधिकांश ओपन जिम की स्थित बदहाल, विभाग नहीं ले रहा सूद

राजकुमार कुशवाहा दुमका।शहरी क्षेत्र के नागरिकों को स्वस्थ और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए शहरी क्षेत्र के कई स्थानों पर लगे ओपन जिम इन दिनों दम तोड़ती नजर आ रही है। शहर में लगे अधिकांश ओपन जिम की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। जिम में लगे अधिकांश समान टूटकर बिखर गए हैं। जो बचा हुआ है उसकी भी हालत अब खस्ता हो रहा है। इस ओर न तो नगर परिषद का ध्यान है और न ही जिला प्रशासन की ओर से ही कोई पहल की जा रही है। विभाग की ओर से पहल नहीं किए जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना तो पड़ ही रहा है लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी विभाग, प्रशासन व जनप्रतिनियों के प्रति साफ दिख रही है।फिट

रहने के लिए रोज सुबह और शाम लोग बहाते हैं पसीनाऐसे तो मॉनिंग वाक की परंपरा शहरी क्षेत्र में काफी पुरानी है। सुबह 4 बजे के पहले से ही लोग सड़क किनारे और अपने-अपने क्षेत्र के गंतव्य स्थानों पर लोग फिट रहने के लिए पैदल चाल के साथ दौड़ लगाते हैं। लेकिन जब से शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह सरकार की ओर से ओपन जिम की व्यवस्था की गई है, काफी संख्या में लोग मॉनिंग वाक के बाद घंटों ऐसे जिम में पहुंच कर पसीना बहाते हैं। ओपन जिम नि:शुल्क होने के वजह से आम से लेकर खास लोगों तक यहां पहुंचते हैं। घंटो कसरत के साथ जिम के सहारे स्वस्थ्य रहने के लिए पसीना बहाते हैं। लगातार ओपन जिम पहुंचने वाले लोगों के लिए नित्य यह दिनचर्या बनी हुई है। अब जब अधिकांश जगह पर लगे जिम के सामान टूट चूके हैं तो ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिम पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि सरकार व विभाग को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। ताकि शहर के लोग स्वस्थ रह सके।रसिकपुर बड़ा बांध तालाब स्थित जिम में प्रतिदिन पहुंचते हैं सैकड़ों लोगरसिकपुर बड़ा बांध तालाब के समीप स्थित लगे ओपन जिम की अगर बात करें तो सुबह चार बजे से ही यहां पसीना बहाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जिसमें महिलाओं की भी काफी संख्या रहती है। तालाब के चारो ओर पक्कीकरण होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को मॉनिंग वाक के लिए यह क्षेत्र सबसे ज्यादा पसंदीदा क्षेत्र माना जाता है। प्रतिदिन अहले सुबह आम से खास लोग यहां पहुंचकर तालाब के चारों ओर कई चक्कर लगाते हैं फिर घंटों ओपन जिम में पहुंच कर व्यायाम करते हैं।अब सराय रोड़ स्थित ओपन जिम में काफी कम लोग पहुंच रहे हैंसराय रोड स्थित चौक पर लगे ओपन जिम के करीब करीब लगे समान टूट चूके हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्र के लोग जहां मॉनिंग वाक के बाद जिम पहुंचते थे अब काफी कम हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जिम पहुंचने के बाद कोई भी सामान अब सही अवस्था में नहीं रहने के कारण जिम का लाभ लोग नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में जिम पहुंचने का मन अधिकांश लोगों का नहीं होता है। लगभग जगह की स्थित भी करीब-करीब यही बनी हुई है।फोटो संख्या-06-रसिकपुर बड़ा बांध तालाब के समीप बने ओपन जिम में पसीना बहाते लोगफोटो संख्या-07-शहर के सराय रोड़ स्थित बने बेकार पड़े ओपन जिम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।