ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकातालझारी में मॉब लिंचिंग होने से एक महिला बची

तालझारी में मॉब लिंचिंग होने से एक महिला बची

जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट डुमरिया में भटक कर गांव में पहुंची एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में मॉब लिंचिंग का शिकार होते ग्रामीणों से पुलिस ने बचा लिया। पीड़ित महिला...

तालझारी में मॉब लिंचिंग होने से एक महिला बची
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 11 Nov 2019 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट डुमरिया में भटक कर गांव में पहुंची एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में मॉब लिंचिंग का शिकार होते ग्रामीणों से पुलिस ने बचा लिया। पीड़ित महिला का नाम सुलोचना देवी पति मट्टू शर्मा ग्राम फतेपुर जिला जामताड़ा बताया जाता है। वह किसी प्रकार भटकर हाट डुमरिया पहुंच गई। सुलोचना को गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया। इस क्रम में समाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार भंडारी व अन्य ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। मौके पर से तालझारी पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। सूचना पाकर तुरंत थाना प्रभारी गगन कुमार मित्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को कब्जे में लेकर तालझारी थाना लेकर आए। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तत्परता से सुलोचना को मॉब लिंचिंग से ग्रामीणों का शिकार होते बचा लिया गया। अन्यथा उसे बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार बनते देर नहीं लगती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें