सरैयाहाट में लगा जीएसटी, वैट एवं जेपीटी निबंधन शिविर, व्यवसायियों ने दिखाई रुचि

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

-सरैयाहाट में कर निबंधन शिविर का आयोजन, व्यापारियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारीसरैयाहाट में लगा जीएसटी, वैट एवं जेपीटी निबंधन शिविर, व्यवसायियों ने दिख

सरैयाहाट में लगा जीएसटी, वैट एवं जेपीटी निबंधन शिविर, व्यवसायियों ने दिखाई रुचि

सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित नवदुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को वाणिज्य कर विभाग, दुमका द्वारा जीएसटी, वैट एवं झारखंड पेशाकर अधिनियम के तहत निबंधन हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।‌ शिविर का मुख्य उद्देश्य बताया कि क्षेत्र के व्यवसायियों को विभिन्न कर कानूनों के अंतर्गत निबंधित कर कर-अनुपालन को बढ़ावा देना है। इस शिविर में राज्य-कर पदाधिकारी प्रदीप कुमार मेहरा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित कुमार मौजूद थे। जिन्होंने व्यवसायियों को निबंधन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं कर संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के कई व्यवसायियों ने भाग लेकर जीएसटी, वैट एवं झारखंड पेशाकर अधिनियम के अंतर्गत निबंधन एवं अन्य कर संबंधी जानकारियां प्राप्त की।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक व्यापारियों को औपचारिक कर व्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य- कर पदाधिकारी ने व्यवसायियों से समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे शिविरों का लाभ उठाने तथा कर कानूनों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन व्यवसायियों का वार्षिक आय 3 लाख से ऊपर है उसके लिए झारखंड पेशाकर अनिवार्य है। जो सलाना देना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।