
नोनीहाट को प्रखंड व थाना का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान
-समिति के संयोजक सह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ने ने चलाया गया अभियान, आयुक्त को भी लिखा पत्र नोनीहाट को प्रखंड व थाना का दर्जा दिए जाने की मांग को लेक
दुमका, प्रतिनिधि। नोनीहाट प्रखंड एवं थाना बनाओं संघर्ष समिति भदवारी नोनीहाट के बैनर तले शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व समिति के संयोजक सह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ने की। हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने के बाद संताल परगना के आयुक्त को पत्र लिखकर नोनीहाट को प्रखंड व थाना का दर्जा दिलाए जाने की मांग किया। पत्र में कहा गया है कि इन्टर स्टेट हाईवे संख्या-18 (दुमका-भागलपुर मुख्य पथ) के 26वें कि.मी. पर स्थित नोनीहाट को निम्नांकित विशेषताओं/कारणों के आलोक में थाना का दर्जा दिए जाने हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने की आवश्यकता है। जिसमें दुमका से हंसडीहा की दूरी 40 कि.मी. लगभग के बीच एक भी थाना नहीं है।

अति संवेदनशील इंटर स्टेट हाईवे के साथ-साथ रामपुरहाट-भागलपुर (भाया-दुमका-शिकारीपाड़ा- बौंसी) मेन रेल लाईन भी इसी मार्ग के समानान्तर अवस्थित है। गंगाजी-बासुकीनाथ कांवरिया सर्किट के कारण वर्ष भर कांवरिया श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं। रामगढ़ थाना के 50 गांव, जरमुण्डी के 42 गांव, सरैयाहाट के 30 गांव व जामा 13 गांव सीधे तौर पर नोनीहाट से जुड़े हुए हैं। कहा है वर्तमान में इस क्षेत्र की निगरानी जिन थानों के जिम्मे है वो अपेक्षाकृत दूर एवं हाई टू रीच है। इतना ही नहीं हाल के वर्षों में नोनीहाट क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां/सड़क दुर्घटना आदि में बढ़ोत्तरी हुई है। नोनीहाट देश के आजादी के पूर्व एक स्वतंत्र थाना हुआ करता था। उस समय के प्रशासन के लिए व्यवस्था संधारित करने के लिए यह महत्वपूर्ण केन्द्र था। फोटो संख्या-04-नोनीहाट को प्रखंड व थाना का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाते समाजसेवी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




