ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकागोपीकांदर गैंगरेप कांड में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

गोपीकांदर गैंगरेप कांड में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

लॉकडाउन में गांव लौट रही एक 16 वर्षीय कॉलेज छात्रा साथ 10 युवकों द्वारा चाकू की नोंक पर गैंगरेप मामले में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि दुमका के एसपी ने रामगढ़ गैंगरेप की तर्ज पर...

गोपीकांदर गैंगरेप कांड में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 28 Mar 2020 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में गांव लौट रही एक 16 वर्षीय कॉलेज छात्रा साथ 10 युवकों द्वारा चाकू की नोंक पर गैंगरेप मामले में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि दुमका के एसपी ने रामगढ़ गैंगरेप की तर्ज पर मामले की अनुसंधान का निर्देश गोपीकांदर की पुलिस को दिया है। गोपीकांदर के गड़ियापानी जंगल में यैंग रेप की यह घटना 24 मार्च को हुई थी। गैंगरेप की शिकार किशोरी गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है और वह दुमका शहर में रह कर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। लॉकडाउन के बाद गांव जाने के क्रम में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना हुई। पीड़िता को डीएमसीएच में भर्ती किया गया है।

एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि पीड़िता के कपड़ों को जब्त किया गया है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए रांची लैब में भेजा जाएगा। इस गैंग रेप कांड में पीड़िता का ब्वॉय फ्रेंड मुख्य सूत्रधार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही बाकी दुष्कर्मियों तक पुलिस पहुंच सकेगी। बता दें कि की कारुडीह पहुंचने से पहले किशोरी ने अपने परिजनों को फोन भी कर दी थी। शाम होने के बाद भी परिजन नहीं आए तो किशोरी ने अपने एक युवक दोस्त विक्की उर्फ प्रसन्नजीत हांसदा को फोन की। वह दड़ंगखरौनी का रहने वाला था। वह बाइक लेकर तुरंत कारुडीह मोड़ पहुंच गया। युवक अपनी बाइक में एक अन्य दोस्त को भी लेकर आ गया था। बाद में दुष्कर्म के समय 8 और लड़के आ गए थे। सभी ने इस सामूहिक दुष्कर्मकांड को अंजाम दिया भा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें