भोलेनाथ की कृपा और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जीत मिली है : रवि राउत, मेयर, देवघर

Mar 01, 2026 03:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर रवि राउत ने फौजदारी बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि उनकी जीत जनता के आशीर्वाद और भोलेनाथ की कृपा से हुई है। मेयर ने विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया और मंदिर में श्रद्धा से पूजा की। इस अवसर पर कई समर्थक और पंडा-पुरोहित मौजूद थे।

भोलेनाथ की कृपा और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जीत मिली है :  रवि राउत, मेयर, देवघर

जरमुंडी। नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित देवघर नगर निगम के मेयर रवि राउत शनिवार को फौजदारी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। नगर निकाय का चुनाव जीतने के बाद देवघर के मेयर ने फौजदारी दरबार में भोलेनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मेयर रवि राउत और उनके सहयोगियों को बासुकीनाथ मंदिर के पंडा-पुरोहितों ने मंदिर गर्भगृह में ले जाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना करायी। बाबा बासुकीनाथ के प्रधानमंत्री में पूजा-अर्चना करने के बाद पुरोहितों ने उन्हें माता पार्वती मंदिर, माता काली व राजराजेश्वरी पीतांबरा माता बगलामुखी की भी विधिवत पूजा-अर्चना करायी। पूजा के समापन पर पंडितों ने बासुकीनाथ मंदिर में वृहत आरती भी करवाई।

इस क्रम में मेयर रवि राउत पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर कार्यालय पहुंचे, जहां पटेल सेवा संघ के प्रथम अध्यक्ष विश्वम्भर राव ने बाबा बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देवघर के मेयर रवि रावत ने बातचीत करते हुए बताया कि निकाह चुनाव में उनकी या जीत जनता जनार्दन के आशीर्वाद और भोलेनाथ की कृपा स्वरूप प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव में जनता द्वारा आशीर्वाद देकर जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करके विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। इस मौके पर उनके दर्जनों समर्थक व मंदिर के पंडा पुरोहित मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।