मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का इसी साल किसानों को मिलेगा लाभ
हिन्दुस्तान विशेष : मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का इसी साल किसानों को मिलेगा लाभ मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का इसी साल

दुमका। नए साल के 2026 के स्वागत में उपराजधानी दुमका के साथ मसानजोर व आसपाल के पिकनिक स्पॉटों पर दिन भर जश्न का माहौल रहा। नए साल की खुशी का आलम यह रहा की लोग कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना सामान के साथ पिकनिक मनाने निकल पड़े। गुरुवार की सुबह से ही नए साल के उत्साह से सराबोर लोगों ने दुमका शहर के आसपास के पिकनिक स्पॉटों कुरूवा, बास्कीचक, सेल्फी ब्रिज, तातलोई, चूटोनाथ, पुसोरो नदी घाट, हिजला नदी, बिजयपुर नदी घाट सहित अन्य स्थानों पर जाकर पिकनिक काक लुत्फ उठाया। वहीं मसानजोर, दिग्लपहाड़ी, कैराबनी डैम, सिलंगी, नारगंज सहित अन्य स्थानों पर भी पिकनिक मनाने वाले पहुंचे।
यहां का मसानजोर एक ऐसा पिकनिक स्थल हैं, जहां नववर्ष पर पिकनिक मनाने के लिए पश्चिम बंगाल से आने वाले सैलानियों का भी जमघट लगता हैं। वहीं दुमका शहर के दुमका पार्क, सिदो-कान्हू शौय स्मारक पार्क, कुरूवा पार्क दुमका शहर से सटा हैं। यहां पर दिन भर बच्चों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने झुले में झुलकर खुब मौज-मस्ती की। बच्च्चों के साथ काफी संख्या में अभिभावक भी पार्क में पहुंचे थे। बास्कीचक, सैल्फी ब्रिज, हरिपुर, बिजयपुर और नेतुरपहाड़ी आदि पिकनिक स्पॉटों में लोगों की भीड़ लगी रही। युवाओं की टोली ने डीजे लेकर पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे और खुब मौज-मस्ती की। नववर्ष को लेकर पर्यटन स्थल मसानजोर में जनसैलाब उमड़ी थी। यहां पर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के विभिन्न गांव शहर से सैलानियों की अपार भीड़ उमड़ी थी। वाहन पार्किग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पहाड़ की तलहट्टी, डैम के किनारे, मयूराक्षी नदी गर्भ के बड़े चट्टानों में हजारों की संख्या में सैलानियों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया। लजीज व्यंजन के साथ साउंड सिस्टम में पर्यटक जमकर थिरके। सभी उम्र के महिला, पुरूष, बच्चे पिकनिक में शामिल थे। मसानजोर डैम में पिकनिक के साथ-साथ सैलानियों ने बोटिंग का भी भरपुर आनंद उठाया। इस बार मसोनजोर डैम में कई बोट व नाव भी चल रहे थे। डैम में झारखंड एंव पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा बनाया गया रेस्ट हाउस पर भी सैलानियों ने सैर किया। परन्तु ईको कॉटेज के मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड रहने के कारण सैलानियों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था, जिसके कारण लोगों में मायूसी थी। अंदर वही लोग जा सकते थे जो लोग कमरा बुक कराया था। बाकी को नहीं जाने दिया जा रहा था। पर्यटक स्थल मसानजोर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण को लेकर गुरुवार को मसानजोर पुलिस की खास चौकसी बढ़ाई गई थी। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर ट्रकों की नो इंट्री लगाई गई थी। पर्यटकों के वाहन के अलावे सवारी बस की मसानजोर में प्रवेश की अनुमति थी। ट्रक कंटेनर समेत अनय भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित रखा गया था। चौक-चौराहे पर पुलिस की पैनी नजर थी। शहर के रेस्टोरेंट, पार्क में रही लोगों की भीड़ दुमका। नए साल के आगाज के साथ लोग अहले सुबह से ही कई तरीके से मनाने की तैयारियों में जुट गए। सबसे पहले मोबाईल व वाहट्सअप पर लोगों ने अपनों को बधाईयां दी। रेस्तरा, मॉल, पार्क में अच्छी खासी भीड़ रही। जिले के कई रेस्टोरेंट में युवक-युवतियों के साथ परिजनों ने विभिन्न तरह के व्यंजनों को लुत्फ उठाया। शहर के सभी पार्क में शहरवासियों की भीड़ सुबह से जुटने लगी। जबकि दोपहर होते-होते पार्क लोगों से पुरी तरह से भर गया था। इस दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहने से युवक-युवतियों व छोटे बच्चों ने नए साल का स्वागत खुले दिल से किया। मौके पर युवाओं की टोली जहां गाने की धुन पर थिरकते नजर आई, वहीं परिवार के सदस्य पुरी सादगी के साथ शांतिपूवर्क पिकनिक का आनंद लेते दिखे। नव वर्ष पर कुछ लोग पार्क में लोगों ने खाना बना कर पिकनिक मनाया, तो कुद घर से ही खाना बनाकर ले आए थे। नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़ दुमका। नववर्ष पर गुरुवार को लोगों ने पूजा-पाठ किया। सुबह से ही शहर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करके अपने और परिवार की मंगलकामना की। घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। नूतन वर्ष 2026 की पहली सुबह शहर के मुख्य मंदिर धर्मस्थान मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। मां को फूलों से सजाया गया था, यहां पूजा-अर्चना करके लोगों ने मन्नते मांगी। इसके साथ ही शिव पहाड़, दुर्गास्थान सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इसके बाद एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी गई। वहीं शहर में जगह-जगह नव वर्ष को लेकर कार्यक्रम हुए। पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुमका पुलिस प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई। शहर में स्थित सभी चर्च में भी नववर्ष के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयेाजन किया गया। नववर्ष पर बधाई संदेश के साथ एक-दूसरों को मिठाई और फूल भी लोगों ने भेंट किए। फोटो-1दुमका-203,204, कैप्सन- नव वर्ष पर दुमका के धर्मस्थान मंदिन में पूजा-अर्चना करते के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ फोटो-1दुमका-205,206,207,208, कैप्सन- नव वर्ष पर मसानजोर में पयर्टक की उमड़ी भीड़ फोटो-1दुमका-209 से 212,, कैप्सन- मसानजोर में पिकनिक मनाने के लिए पयर्टकों की भीड़ फोटो-1दुमका-214,215,216,217, कैप्सन- मसानजोर में पिकनिक मनाते पयर्टक व नृत्य करते युवा फोटो-1दुमका-226,227,228, कैप्सन- मसानजोर में बोटिंग का आनंद लेते सैलानी फोटो-1दुमका-218,219, कैप्सन- सैल्फी ब्रिज में नव वर्ष का आनंद लेते पयर्टक फोटो-1दुमका-220,225, कैप्सन- नव वर्ष पर दुमका पार्क में लोगों व बच्चों की उमड़ी भीड़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




