ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकादुमका से गोड्डा के लिए 6 अगस्त से चलेगी नई ट्रेन

दुमका से गोड्डा के लिए 6 अगस्त से चलेगी नई ट्रेन

हंसडीहा। दुमका रेलवे स्टेशन से गोड्डा के लिए एक नई ट्रेन चलने जा रही है।

दुमका से गोड्डा के लिए 6 अगस्त से चलेगी नई ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 04 Aug 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

हंसडीहा। दुमका रेलवे स्टेशन से गोड्डा के लिए एक नई ट्रेन चलने जा रही है। साथ ही दुमका ज़िले के हंसडीहा रेलवे स्टेशन से भी अलग से गोड्डा के लिए पैसेंजर ट्रेन चलेगी। हंसडीहा के रास्ते गोड्डा के लिए तीसरी ट्रेन भी चलेगी,जो भागलपुर से गोड्डा के बीच होगी। इसी माह के 6 अगस्त से तीनों नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ पहले से चल रही दुमका- जसीडीह पैसेंजर व जसीडीह-रामपुरहाट वाया दुमका पैसेंजर ट्रेन के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। दुमका से पौड़याहाट के बीच चल रही 53561/53562 पैसेंजर अब दुमका-गोड्डा डीएमयू में परिवर्तित होकर 73491/73492 नई ट्रेन नंबर से चलेगी। गोड्डा जाने के लिए यह ट्रेन दुमका स्टेशन से दोपहर 1.20 के खुलेगी जो हंसडीहा दोपहर 2.31 व गोड्डा दोपहर 3.25 बजे पहुंचेगी। गोड्डा से यही ट्रेन दुमका के लिए दोपहर 3.45 में खुलेगी जो हंसडीहा शाम 4.32 बजे व दुमका शाम 5.55 में पहुंचेगी। दुमका से जसीडीह के बीच चलने वाली 53555 पैसेंजर ट्रेन को भी 73483 डीएमयू में परिवर्तित कर दिया गया है। दुमका से जसीडीह के लिए शाम 5.20 में खुलने वाली ट्रेन अब शाम 6.15 में खुलेगी। जसीडीह से दुमका आने के लिए यह ट्रेन शाम 6.10 के जगह रात 7.55 में खुलेगी। जसीडीह - रामपुरहाट वाया दुमका पैसेंजर ट्रेन जसीडीह जंक्शन से शाम 4.30 में खुलेगी, जो बासुकीनाथ स्टेशन से 5.45 की जगह 5.35 में खुलेगी। दुमका स्टेशन से यह ट्रेन शाम 6.35 की जगह 6.10 में और शिकारीपाड़ा से रात 7.12 की जगह रात 7.06 बजे रामपुरहाट के लिए खुलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें