सामाजिक जागरूकता युवा संगठन ने की बैठक
सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक सिंगराज हांसदा स्टेडियम में हुई। अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया। प्रकाश टुडू को नया कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना की और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

दलाही, प्रतिनिधि। सामाजिक जागरूकता युवा संगठन,मसलिया की एक बैठक रविवार को सिंगराज हांसदा स्टेडियम मैदान में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन से संबंधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान वर्तमान अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा ने व्यक्तिगत कारणों से अपने दायित्वों से मुक्त होने की इच्छा व्यक्त की तथा संगठन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग जारी रखने की बात कही। संगठन के सदस्यों ने उनके नेतृत्व, योगदान एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश टुडू को सामाजिक जागरूकता युवा संगठन (मसलिया) का नया कार्यकारणी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय रूप से समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। बैठक में अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा, सचिव प्रभाकर हांसदा, कोषाध्यक्ष रविंद्र सोरेन, उप कोषाध्यक्ष रंजीत हांसदा, उप सचिव मानोरंजन हांसदा, मीडिया प्रभारी राजाधन हेंब्रम, नव-मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश टुडू, रूबिन हांसदा, महेंद्र हेंब्रम, प्रमोद हेंब्रम, बिमल मरांडी, ओमप्रकाश मरांडी, मंजीत हेंब्रम सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



