प्रियंका मांवडिया बनी मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष
दुमका, प्रतिनिधि।प्रियंका मांवडिया बनी मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की अध्यक्षप्रियंका मांवडिया बनी मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की अध्यक्षप्रियंक

दुमका, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा दुमका की नई कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को संरक्षिका रिंकू मोदी के आवास में आयोजित की गई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रियंका मांवडिया, सचिव पूजा मोदी एवं कोषाध्यक्ष प्रीति भूलोटिया को बनाया गया। कार्यक्रम में बरखा मित्तल, शालिनी भालोठिया, मीनू अग्रवाल, नूतन भालोतिया, संगीता बजाज, संतोष अग्रवाल, कोमल मोदी, रमा पटवारी और प्रांत संयोग की दिव्या वर्मा भी उपस्थित थीं।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने नई टीम को संस्था को ऊंची एक नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा नई टीम ने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए। पहले कार्यक्रम में बैडमिंटन के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर सौरभ दास को सम्मानित किया गया। दूसरे कार्यक्रम में विश्व शांति अभियान के तहत व्हाइट कार्ड अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी सदस्यों ने सफेद शांति का प्रतिक मानते हुए व्हाइट दुपट्टा पहन और व्हाइट कार्ड लेकर विश्व शांति के लिए कामना की।फोटो संख्या-25-नई कार्यकारिणी बैठक में भाग लेते मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की सदस्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


