ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकानई शिक्षा नीति से शिक्षण व्यवस्था में होगा सुधार: राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई शिक्षा नीति से शिक्षण व्यवस्था में होगा सुधार: राष्ट्रीय प्रवक्ता

दुमका। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम किशोर सिंह गांधी ने कहा कि देश भर में नई शिक्षा नीति जो लागू किया गया है। वह कई मायने में तो सही है। उन्होंने कहा कि घरेलू व...

नई शिक्षा नीति से शिक्षण व्यवस्था में होगा सुधार: राष्ट्रीय प्रवक्ता
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 02 Aug 2020 05:06 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम किशोर सिंह गांधी ने कहा कि देश भर में नई शिक्षा नीति जो लागू किया गया है। वह कई मायने में तो सही है। उन्होंने कहा कि घरेलू व स्थानीय भाषा में पढ़ाई, विषय आधारित विषमताओं को पाटते हुए विज्ञान, कला शैक्षणिक वोकेशनल अकैडमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में करीब रखा जायेगा। छात्र अनुपात में शिक्षक शहरी क्षेत्रों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 बच्चों पर एक शिक्षक रहेंगे। इस तरह विद्यालय में जितने क्लास उतने शिक्षक रहेंगे। शैक्षणिक पाठ्य बहुत ज्यादा सरल बनाया जायेगा। नई शिक्षा नीति में तो शिक्षण व्यवस्था तो ठीक है। हमें स्वीकार करना चाहिए, लेकिन प्राथमिक शिक्षा का निजीकरण या बाजारीकरण की भी बू आ रही है। नई शिक्षा नीति पूर्ण रूप से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप पर चलेगा, जो हमारे छात्रों और समाज के लिए घातक है। सरकार शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करने की बात कह रही है। जब कभी प्रमोशन होगा, उसी समय शिक्षकों का स्थानांतरण भी होगा जो कतई सम्भव नहीं है और उचित भी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें