नीट प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए गए, जिसमें परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में कई प्रतिबंध लागू किए गए।

नीट प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित

दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट) यूजी-2026 का आयोजन रविवार को अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। यह परीक्षा दुमका जिला के दो परीक्षा केंद्रों जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, दुमका में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी, दुमका द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी।

इस अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़-भाड़, मटरगश्ती, प्रदर्शन, धरना, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग एवं घातक हथियारों के साथ आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।