प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम है तीन राज्यों की जीत: आजसू

May 07, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़। आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने इसे विकास, स्थिरता और सुशासन में जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सफलता और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम है तीन राज्यों की जीत: आजसू

रामगढ़। तीनों राज्यों में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष दुमका सह जिला प्रभारी गोड्डा सचिन कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देश की जनता का विकास, स्थिरता और सुशासन के प्रति अटूट विश्वास बताया है।

ऐतिहासिक जीत

आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है, जिस पर जनता ने एक बार फिर मुहर लगाई है।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी शासन और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की नीतियों की जीत है। जनता ने विपक्ष के भ्रामक प्रचार को नकारते हुए विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दिया है। कहा कि एनडीए की सरकारें इन राज्यों में भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगी और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।

सभी कार्यकर्ताओं को बधाई

यह जनादेश देश को और मजबूत बनाने, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन की मेहनत, समर्पण और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने अपील किया है कि सभी लोग मिलकर विकास की इस गति को और तेज करें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष कौन हैं?
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष दुमका सह जिला प्रभारी गोड्डा सचिन कुशवाहा हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।